Fixed Menu (yes/no)

LightBlog
hallo frinds welcome to microGyaNhindi blogg
Hello, AMPs

Welcome to the mobile web

January 06, 2018

Ye karne se surakshit rahega apka phone

ये करने से नहीं फटेगी बैंटरी
बाजार में जब से स्मार्टफोन आये है तब से ये होड़ मची है की इसकी इतने mah की बैटरी उसमें इतने mah की बैंटरी ग्राहको को हर तरफ से लुभाने की कोशिस की जाती रही है, इसी बीच यह खबर भी आती है फ़ोन की बैटरी फटने से कोई घायल, फ़ोन में विस्पोट होने से कान फट गया।
तभी हमको भी डर लगता है की कहीं हमारा फ़ोन भी न फटे! चलिये आपको आगे बताते हैं कि फोन से कोई खतरा न हो इसके लिए क्या कर सकते हैं।
फ़ोन को अलग-अलग चार्जर से चार्ज न करैं- अमूमन देखा जाता है कि फ़ोन को किसी भी चार्जर से चार्ज कर देते है या ये भी देखा जाता है कि किसी कारण से चार्जर खराब हो जाता है तो हम दुकान पर जाते है और सबसे सस्ता चार्जर खरीद कर लाते हैं जिसके चलते आपका महंगा फ़ोन भी खराब हो जाता है। फ़ोन की बैटरी फूल जाली है या बैटरी की क्षमता कम हो जाती है। हम आपको बताएंगे कि आप एक अच्छा चार्जर कैसे खरीद सकते हैं ।.
अलग अलग फ़ोन की चार्जिंग समता अलग अलग होती है। इसको भी एक उदाहरण के साथ समझते हैं आप अपने फ़ोन के चार्जर के ऊपर ध्यान से देखिए उसमें लिखा होता है input 100-240v AC उसके बाद लिखा होता है output 5 V 1.5 AMP या mA इसमें गौर करने वाली बात यह है कि जो output होता है सबका अलग-अलग होगा। जब भी आप दूसरा चार्जर उपयोग करें आप एक बार अपने फ़ोन के साथ मिले चार्जर से जरूर मिलाएं और ओरेजीनॉल चार्जर का ही उपयोग करें आप जब भी चार्जर खरीदेंगे तो इन बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदेंगे ।
फ़ोन को चार्जिंग में लगाकर गेम मूवी आदि न देखें- जब हम फ़ोन को चार्जिंग मैं लगाकर मूवी या गेम खेलते है तो फ़ोन गर्म होने लगता है जिसकी वजह से बैटरी में….होने लगती है ऐसे में फ़ोन की बैटरी आग भी लग सकती है । इसलिए जितना हो सके फ़ोन चार्ज में हो तो कम ही इस्तेमाल करें ।
फ़ोन को बंद करके चार्ज करें- फ़ोन को बंद करके चार्ज करने से फ़ोन जल्दी चार्ज भी होता है और जो फ़ोन के एप्लीकेशन बैकग्राउंड में रन करते है इससे भी बैटरी गर्म होने लगती है ।
बैकग्राउंड एप्लीकेशन बंद कर दें- आपको एप्लीकेशन स्टोर पे जैसे एंड्राइड के लिए प्ले स्टोर आईफोन के लिए आईट्यून पे आपको बहुत सारे एप्लिकेशन मिल जाएंगे, या आप app को थोड़ी देर के लिये दबाये रक्खें उसके बाद app इनफो पे app को ड्रैग करें वहाँ पे दो ऑप्शन होंगे पहला uninstall दूसरा Force stop आपको force stop करना है। ऐसा करने से फ़ोन की बैटरी भी लंबी चलती है और फोन भी गर्म नहीं होता।